
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ भाजपा संगठन में सौरभ जैन की नई भूमिका, कार्यकर्ताओं में उत्साह”
📍 तिल्दा नेवरा:
भारतीय जनता पार्टी ने सौरभ जैन को तिल्दा नेवरा भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के लिए सौरभ जैन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग, तथा तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है।
सौरभ जैन ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर तिल्दा नेवरा शहर के सभी वर्गों में उत्साह का माहौल देखा गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
सबसे पहले न्यूज़ अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट जरूर कीजिए।