
कन्नौजिया जायसवाल समाज की त्रैमासिक बैठक ग्राम बहतरा में संपन्न..
📍 स्थान – ग्राम बहतरा
📅 तिथि – 23 जून 2025
प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल के निर्देशानुसार ग्राम बहतरा में कन्नौजिया जायसवाल समाज की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत सहस्त्रबाहु भगवान और बहादुर कलारीन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
🔹 लिए गए प्रमुख निर्णय:
1. सदस्यता शुल्क ₹3000 से बढ़ाकर ₹5000 किया गया तथा वार्षिक जमा राशि ₹500 से बढ़ाकर ₹700 निर्धारित की गई।
2. शादी-ब्याह की रीतियों (जैसे पंडित, सुवासिनी, जूता आदि) के लिए निश्चित राशि तय की गई।
3. अर्धवार्षिक बैठक ग्राम पंचायत कसडोल में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
4. वार्षिक अधिवेशन में सभी खाता धारकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई, तथा उन्हें आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
5. कार्यकारिणी की समय-सीमा को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किया गया।
6. प्रमुख सलाहकार के रूप में श्री राजेंद्र जायसवाल (बिलासपुर) को कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
7. समाज के विवादों या निर्णय हेतु 5 सदस्यीय पंच का गठन किया गया।
1. दुखू राम जायसवाल (रसेड़ा)
2. महावीर जायसवाल (पिरैया)
3. रामखिलावन जायसवाल (मानिक चौरी)
4. अशोक कुमार जायसवाल (पचपेड़ी)
5. भागवत जायसवाल (आरसमेटा)
8. सामाजिक जोड़ (विवाह) की व्यवस्था हेतु अधिकतम समयसीमा 15 दिन तय की गई, इससे अधिक होने पर जमा राशि निरस्त मानी जाएगी।
🌟 राजेंद्र जायसवाल को प्रमुख सलाहकार नियुक्त किए जाने पर समस्त समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

🧾 बैठक में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य:
सत्येंद्र जायसवाल – प्रदेश अध्यक्ष
रामगोपाल जायसवाल – युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
राजेंद्र जायसवाल – प्रदेश प्रमुख सलाहकार
त्रियोगी नारायण जायसवाल – प्रदेश अंकेक्षक
हरि जायसवाल – प्रदेश संरक्षक
शिवकुमार जायसवाल – प्रदेश सचिव
दशरथ जायसवाल – प्रदेश सह-सचिव
राकेश जायसवाल – मीडिया प्रभारी
मालिक राम जायसवाल – बिलासपुर जिला अध्यक्ष
धीरेंद्र कुमार जायसवाल – बलौदा बाजार/रायपुर जिला अध्यक्ष
देव कुमार जायसवाल – जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष
ग्राम प्रमुखगण – अरुण जायसवाल, अशोक जायसवाल, भागवत जायसवाल एवं अन्य सम्मानित सदस्य
