
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा व्यायाम प्रशिक्षित संघ, रायपुर द्वारा 06 जून 2025 (शुक्रवार), समय दोपहर 4:00 बजे से रायपुर के मरीन ड्राइव से आंबेडकर चौक तक विरोध यात्रा/रैली का आयोजन किया गया है।
रायपुर। इस यात्रा का उद्देश्य गत 6 वर्षों से लंबित व्यायाम शिक्षक भर्ती एवं आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में व्यायाम शिक्षकों की उपेक्षा के विरोध में अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाना है।

✊🏻 हमारी मुख्य मांगें एवं विरोध के बिंदु:
1. 🔴 आगामी 5000 शिक्षक भर्ती का पूर्णतः विरोध करते हैं, पूर्व घोषणा के अनुसार 57000 शिक्षकों की भर्ती शीघ्रता से की जाए।
2. 🟠 प्रदेश में वर्तमान में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर 20,000 से अधिक व्यायाम शिक्षक पद रिक्त हैं, जिनपर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। (यह नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अनिवार्य है।)
3. 🟡 2023 के आंकड़ों के अनुसार उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में 948 रिक्त एवं 150 अधिशेष पद हैं, जिनपर नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र हो।
4. 🔵 वर्तमान में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर सहायक शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर व्यायाम विषय पढ़ाने की व्यवस्था बंद की जाए तथा इन स्तरों पर बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.पी.ई. योग्यताधारी व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
👉🏻 हमारी सरकार से विनती है कि चुनाव पूर्व वादा निभाते हुए 57,000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करें और व्यायाम शिक्षा को सभी सरकारी स्कूलों में विषय के रूप में अनिवार्य रूप से लागू करें।
अध्यक्ष
✍🏻 हेमंत सार्वा
छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा व्यायाम प्रशिक्षित संघ, रायपुर