
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ वरिष्ठ पत्रकार व प्रगतिशील किसान पतिराम जायसवाल का निधन
कनौजिया जायसवाल समाज ने दी श्रद्धांजलि
कोट, कसडोल।
कनौजिया जायसवाल समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं उन्नतशील कृषक पतिराम जायसवाल का 11 मई को आकस्मिक निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता और समाजसेवा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
स्वर्गीय पतिराम जायसवाल का लंबा समय समाज हित और कृषि नवाचारों को समर्पित रहा। वे कोट क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन पर कनौजिया जायसवाल समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
शोक संदेश जारी करते हुए समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. पतिराम जायसवाल का सरल व्यक्तित्व, निष्पक्ष लेखनी और समर्पित जीवन प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल रहे:
सत्येंद्र जायसवाल – प्रदेश अध्यक्ष
रामगोपाल जायसवाल – युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
मालिक राम जायसवाल – जिलाध्यक्ष, बिलासपुर
धीरेंद्र जायसवाल – जिलाध्यक्ष, बलौदा बाजार रायपुर
देव कुमार जायसवाल – जिलाध्यक्ष, जांजगीर-चांपा
शिव कुमार जायसवाल – सचिव
दशरथ जायसवाल – सहसचिव
त्रियोगी नारायण जायसवाल – अंकेक्षण
सुखदेव जायसवाल – कोषाध्यक्ष
हरिश्चंद्र जायसवाल – संरक्षक
राजेंद्र जायसवाल – विशेष सलाहकार
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।