
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ तिल्दा नेवरा से बड़ी खबर
पी.एम.श्री प्रियदर्शिनी उत्कृष्ट विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार, छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
तिल्दा नेवरा: पी.एम.श्री प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, तिल्दा नेवरा ने इस वर्ष कक्षा 10वीं व 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ सफलता प्राप्त की, वहीं शिक्षकों ने भी अपने विषयों में सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अंग्रेजी माध्यम – कक्षा 10वीं के टॉपर्स:
प्रथम स्थान: मानस वर्मा – 94.6%
द्वितीय स्थान: विभा सोनवानी – 90.6%
तृतीय स्थान: चंचल धुरंधर – 88.16%
कक्षा 12वीं के टॉपर्स:
प्रथम स्थान: नेहा वर्मा – 93.8% (गणित में 100 में 100 अंक)
द्वितीय स्थान: निष्ठा शर्मा – 91.2% (लेखाशास्त्र में 100 में 100 अंक)
तृतीय स्थान: विनी नरवानी – 87.00%
हिंदी माध्यम – कक्षा 10वीं के टॉपर्स:
प्रथम स्थान: कुमकुम वर्मा – 89.33%
द्वितीय स्थान: झलक साहू – 89.16%
तृतीय स्थान: कल्पना साहू – 86.00%
कक्षा 12वीं के टॉपर्स:
प्रथम स्थान: डाली यादव – 88.2%
द्वितीय स्थान: शिवानी – 87.4%
तृतीय स्थान: आरती – 86.00%

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और पालकों के सहयोग को दिया। पालकों ने भी विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत और प्रेरणा से ही यह संभव हो सका है।
विशेष उपलब्धि:
विद्यालय के निम्न शिक्षकों ने अपने विषयों में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की:
अंग्रेजी माध्यम (10वीं/12वीं):
अश्वनी कुमार कर्ष (हिंदी)
रेखा साहू (जीवविज्ञान)
डॉ. दीपक शर्मा (लेखाशास्त्र)
करिश्मा साहू (व्यवसाय अध्ययन/अर्थशास्त्र)
हिंदी माध्यम (10वीं/12वीं):
महेश्वरम प्रधान (हिंदी)
नाजिम कुरैशी (गणित)
तोरण चक्रधारी (जीवविज्ञान)
रामस्वरूप कोसरिया (बैंकिंग)
शैलेष मसीह (रिटेल)
विद्यालय प्राचार्य श्री दुष्यंत सोनी जी ने सभी छात्रों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष श्री मनोज निषाद व समिति के सभी सदस्यों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।