
कोनी/बिलासपुर- खाद्य निरीक्षक मस्तूरी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केंद्र जयरामनगर द्वारा माह मार्च 2025 के खाद्यान्न का मासिक आबंटन किया गया है।
23 मार्च 2025 तक माह का राशन कार्ड धारीयों को पीडीएस का चावल वितरण नहीं किया गया है क्या है इसका कारण? कई सवाल सामने खड़ा होता है। ग्राम कोनी के ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का विवाद हमेशा देखने को मिलता है।
शासन के निर्देशानुसार, माह मार्च 2025 के समस्त खाद्यान्न का वितरण epos मशीन के माध्यम से भौतिक रूप से आपके दुकान से सम्बन्धित समस्त पात्र राशनकार्डधारियों को 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से किया जाना है।
हालांकि, आपके द्वारा माह मार्च 2025 हेतु भण्डारित खाद्यान्न का वितरण 23 मार्च 2025 तक नहीं किया गया है। इस प्रकार आपने छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 का उल्लंघन किया है।
विभागीय वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान आईडी 40200 2003 में 773 राशनकार्ड हैं, जिसमें 318 का वितरण हुआ है। वितरण प्रतिशत केवल 41.13 है।
आपको निर्देशित किया जाता है कि 03 दिवस के भीतर माह मार्च 2025 हेतु प्राप्त खाद्यान्न का वितरण करें और अपना जवाब 27 मार्च 2025 तक प्रस्तुत करें।
अन्यथा, आपके द्वारा जमा सम्पूर्ण प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में राजसात की जा सकती है।
आज दिनांक 24 मार्च 2025 को यह जानकारी जारी की गई है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन सख्ती जताती है कि नहीं?
धन्यवाद इस वीडियो को देखने के लिए। कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।