
ग्राम कोहका में एक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार- मृतक का नाम हितेश वर्मा है, जिसकी उम्र 21 वर्ष था। रविवार शाम को ग्राम घुलघुल शासकीय स्कूल के पास हितेश का विवाद वेद वर्मा और उसके भाई अजय वर्मा से हुआ। विवाद के बाद, वेद और अजय ने हितेश को चाकू और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर, हितेश के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस अब मामले की विवेचना कर रही है।
अगर आपको यह खबर पसंद आया हो, तो कृपया चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट करें। धन्यवाद!