
तिल्दा पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में पलक विकास सुखवानी के नामांकन भरते ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का नाम वापसी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
बीते 13 मार्च को तिल्दा नेवरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में पलक विकास सुखवानी ने जीत हासिल की, जो कि पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी की पत्नी हैं।
इस बार की चुनावी प्रक्रिया में दो लोगों ने नामांकन भरा। एक कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद लालवानी। लेकिन जैसे ही पलक विकास सुखवानी ने नामांकन भरा, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने तुरंत नाम वापस ले लिया।
यह बात सभी के लिए चौकाने वाली है। सवाल उठता है कि क्या पलक विकास सुखवानी के डर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया? या फिर क्या निर्दलीय प्रत्याशी के साथ किसी प्रकार की साठगांठ थी?
इस चुनाव में ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं।
लेकिन अंत में, बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में पलक विकास सुखवानी ने जीत हासिल कर बीजेपी का परचम लहराया।