
पाटन क्षेत्र के निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्यों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में, तीन निर्दलीय जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली।
इसके बाद, चार और जनपद सदस्यों ने भाजपा में प्रवेश किया। अब तक, कुल 7 नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा के 10 अधिकृत प्रत्याशी जनपद जीतकर आए हैं, जिससे भाजपा का कुल आंकड़ा 17 पहुंच गया है।
भाजपा में शामिल होने वाले जनपद सदस्यों में सीता निषाद, डुलेश्वर सिंह मानकुर, रेखा अरविंद जोशी और दामिनी राकेश साहू शामिल हैं। उन्होंने सामूहिक रूप से कहा कि वे भाजपा के सिद्धांत, विचारधारा और उपलब्धियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाजपा के पक्ष में सामने आ रहे हैं।
निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊब चुके हैं, और भाजपा की स्वच्छ और पारदर्शी कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं।
इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
https://youtube.com/@jayjoharchhattisagarh?si=eDbCB3V7NLvSjQh0
अगर आपको यह खबर पसंद आया हो, तो कृपया इसे लाइक करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद!