
संवाददाता धीरेंद्र जायसवाल
राज्यपाल रमेन डेका ने आज गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के उद्यान परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया।
उन्होंने पौधा रोपण कर वृक्षों को बचाने में अपना योगदान देने का आव्हान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
साथ ही, लोगों को अपने घर एवं आसपास बड़ी संख्या में पेड़ लगाने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ – पौधे प्रकृति की अमूल्य देन है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से पृथ्वी का विकास एवं जन जीवन में खुशहाली आती है।

राज्यपाल ने शुद्ध हवा, पानी एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनो की बढ़ोत्तरी के लिए अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की।
इस दौरान, राज्यपाल ने संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के उद्यान परिसर एवं विश्राम गृह में पुलिस के जवानों से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा भी की।
उन्होंने पुलिस के जवानों को लोगों की भलाई एवं सुरक्षा के लिए हर समय सक्रिय रहकर अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
राज्यपाल ने उद्यान परिसर में पुलिस के जवानों के साथ ग्रुप फोटो खिचाई और देश सेवा में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए जवानों की हौसला अफजाई भी की।
इस अवसर पर राज्यपाल के संयुक्त सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।
आपका धन्यवाद कि आपने इस खबर को पढ़ा। कृपया हमारे चैनल को लाइक, सब्सक्राइब, शेयर, कमेंट करें!