
डीविजन एन.जी.ओ. सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन का प्रथम बैठक न्यायधानी में हुआ संपन्न
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 13 जनवरी 2025
सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य की संभाग स्तरीय एन.जी.ओ. सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की पहली बैठक राज्य के न्यायधानी बिलासपुर के जरहाभाठा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उक्त बैठक में संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों नें महिला सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श कर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिस पर सभी नें सहमति जताते हुए सामाजिक जन-कल्याण और संस्था के हित में मजबूती से कार्य करनें के लिए संकल्पित हुए।
आपको बता दें कि हमारे भारत देश सहित सभी राज्यों में शासन-प्रशासन और विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा लगातार महिला सशक्तीकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनेंक प्रकार के अविस्मरणीय कार्य किए जा रहे हैं, उसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर निवासी समाजसेविका रेशमा लहरे अपनें अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिलासपुर संभाग के जरुरतमंद तथा कामकाजी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायक कार्य करनें का बीड़ा उठाया है।
सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन एन.जी.ओ. की संस्थापिका और संचालिका रेशमा लहरे नें कहा कि क्षेत्र के महिलाओं को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक कर संस्था के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाते हुए स्थाई आजीविका के संसाधनों से जोड़कर उनका सर्वांगीण उत्थान करना ही हमारी प्रमुखता है, और इस कार्य में हमें सभी सम्माननीय सदस्यों का सराहनीय योगदान भी प्राप्त हो रहा है।
उपरोक्त बैठक में प्रमुख रूप से संस्था की संचालिका रेशमा लहरे, संध्या राम, गीता सोन्चे, दुलेश्वरी ध्रुव, संजय मिश्रा, राधा मानिकपुरी, कविता शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।