
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया
रायपुर | 29 जुलाई 2026|
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रायपुर में बुधवार को महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अतिथियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ (माँ सरस्वती बाल कल्याण समिति के सदस्य), अशोक कुमार देवांगन (परीक्षा प्रभारी, सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर), पुरुषोत्तम विधानी एवं श्याम लाल शर्मा (आत्म संतुष्टि ग्रुप के सम्माननीय सदस्य), विद्यालय की प्राचार्या उत्तरा वर्मा, प्रभारी प्राचार्य गिरीश चंद्र वर्मा, समस्त आचार्यगण तथा भैया-बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर आधारित गीत, भाषण एवं भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गुरु ही वह शक्ति है जो मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाकर जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करता है। विद्यालय की प्राचार्या उत्तरा वर्मा ने भी गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु अपने शिष्यों के जीवन का निर्माण करते हैं और उन्हें जीवनभर सीखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा समस्त आचार्यगण का सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संवाददाता: धीरेंद्र कुमार जायसवाल: 9131419735















