
बलौदाबाजार/राजु पाल
जिले में शिकायत एवं आप का नाम थमने का नाम नहीं ले रहा है और कुछ दिन पूर्व ही निपानिया के शाखा प्रबंधक की ऊपर जिलाधीश ने कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित भी कर दिए थे और इसी तारतम्य में अब एक और खबर सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत संचारी नवागांव के निवासी जनपद सदस्य जीत त्रिलोक कुर्रे ने शाखा प्रबंधक के ऊपर घोर लापरवाही फर्जीवाड़ा और अनियमित जैसी बातों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह से शाखा प्रबंधक के द्वारा मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है और जिससे लोग बेहद ही परेशान है और इतनी परेशानियां बढ़ गई है कि अब शिकवा शिकायत पर उतर आए हैं और अब जनपद सदस्य ने जिलाधीश से शाखा प्रबंधक जेठू राम लहरी के ऊपर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा सिमगा जहां पर सुखद् के नाम पर फर्जी रूप से राशि आहरण कर समितियां को आर्थिक नुकसान पहुंचाना वहां कई प्रकार के अनियमित किया जाना तथा समितियां से 1 लाख तक की राशि का भी मांग किया जाना और इसी प्रकार खाता धारकों के मृत हो जाने पर नामित व्यक्तियों से पैसे की मांग करना तथा समिति तुलसी एवं ढेकुना में अत्यधिक ज्यादा ऋण असंतुलन होने के पश्चात भी शाखा प्रबंधन के द्वारा किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं किया जाना जैसे संदेह की दृष्टि पैदा करती है और यह घोर लापरवाही में भी प्रदर्शित होता है और समिति तुलसी में क्रेडर के समिति प्रबंधक 2 वर्ष होने के बाद भी चार्ज नहीं दिया जाना ऐसी घर अनियमित जैसी बातें शाखा प्रबंधक के ऊपर आ रही है जिन बातों का उल्लेख करते हुए जनपद सदस्य ने जिलाधीश से तत्काल प्रभाव से हटाने क्की मांग की है। हालांकि इस विषय पर शाखा प्रबंधक या फिर उच्च अधिकारियों का बयान नहीं हो पाया है अगले अंक में सभी की बातों का उल्लेख करते हुए खबर पुनः प्रकाशित की जाएगी















