
जब्बर सदस्यता अभियान बना जनआंदोलन, 50 से अधिक महिलाओं ने थामा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का दामन
रायपुर ग्रामीण/तिल्दा खड़।
छत्तीसगढ़ की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और किसानों-मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर सक्रिय क्षेत्रीय राजनीतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का “जब्बर सदस्यता अभियान” अब गांव-गांव में जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतभाँवा, तिल्दा खड़ में आयोजित सदस्यता अभियान में 50 से अधिक महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि वर्षों से राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा तथा किसानों-मजदूरों के अधिकारों की उपेक्षा की गई है। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लगातार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा और महिलाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। इसी वजह से अब बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों के लिए जमीन स्तर पर संघर्ष करने वाली पार्टी है। पार्टी द्वारा धान खरीदी, किसानों को उचित समर्थन मूल्य, स्थानीय युवाओं को रोजगार, विस्थापन के विरोध, शराबबंदी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों के हक के लिए धरना-प्रदर्शन, जनजागरण अभियान और प्रशासनिक घेराव जैसे आंदोलनों ने जनता के बीच नई उम्मीद पैदा की है। यही कारण है कि अब छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय स्वाभिमान और अधिकारों की राजनीति को जनता का समर्थन तेजी से मिल रहा है।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता और संसाधनों पर पहला अधिकार छत्तीसगढ़वासियों का हो।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि “जब्बर सदस्यता अभियान” को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा तथा रायपुर ग्रामीण सहित पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत कर जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
“जोहार छत्तीसगढ़ — छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई पहचान।”













