
खरोरा ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 31 सदस्यीय टीम में अनुभव और युवा जोश का संगम
खरोरा। संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 31 सदस्यीय इस नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही क्षेत्र के सभी भौगोलिक हिस्सों एवं सामाजिक वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनमें पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेंद्र बंजारे, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल, जिला महामंत्री नीतू साहू, पूर्व अध्यक्ष देवव्रत नायक एवं जिला कांग्रेस सदस्य भागबली ध्रुव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर अतुल अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष के रूप में प्रदीप मढ़रिया, नीलेश चंद्रवंशी, टोकेंद्र गायकवाड़, कृष्णा वर्मा, डाबरसिंह नायक एवं सीता चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी महामंत्री के रूप में डॉ. सुरेंद्र गिलहरे, जबकि महामंत्री पद पर खूबी डहरिया, विजय साहू, प्रहलाद यादव, सविता देवांगन एवं प्रकाश सगरवंशी को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा धनेश वर्मा को कार्यालय प्रभारी, भानु प्रताप भट्ट को मीडिया प्रभारी तथा कोशम सोनवानी, वेदप्रकाश वर्मा, चंद्रशेखर नायक, लखेश्वर यादव, संत नवरंगे, फिरोज खान, अरविंद गिलहरे, रविंद्र तुर्कने, नरेश नायक एवं बैसाखू यादव को सचिव बनाया गया है। वहीं अश्वनी वर्मा, कमलेश रात्रे, शेखर पाल, राजेश वर्मा, बनवाली राम शान एवं फाल्गों जनस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन पूरी पारदर्शिता एवं सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है। वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएगी।
नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की यह टीम किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।













