
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वाले 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर विवाद और मारपीट करने वाले 5 असामाजिक तत्वों के खिलाफ तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, ग्राम बेमता और पुरानी बस्ती तिल्दा में कुछ लोगों द्वारा जबरन विवाद और लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी ने सभी आरोपियों के खिलाफ जेल वारंट जारी करते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. क्रिश यादव पिता तिलकराम यादव, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्रमांक 19 तिल्दा
2. धर्मराज उर्फ राजा निषाद पिता संतोष निषाद, उम्र 29 वर्ष, ग्राम बेमता
3. जयकरण साहू पिता विष्णु साहू, उम्र 28 वर्ष, मोहभट्ठा पारा नेवरा
4. शिवकरण साहू पिता विष्णु साहू, उम्र 29 वर्ष, मोहभट्ठा पारा नेवरा
5. शोभराज साहू पिता बल्लाराम साहू, उम्र 30 वर्ष, मोहभट्ठा पारा नेवरा
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।















