
🎉 संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ होली से पहले तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
06 असामाजिक तत्व जेल निरुद्ध, 02 फरार आरोपी गिरफ्तार, 07 वारंटी जेल दाखिल — कुल 15 आरोपियों पर कार्रवाई
रायपुर (ग्रामीण)
दिनांक: 23 फरवरी 2026
रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला तथा उप पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) बीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

🔹 06 असामाजिक तत्व जेल निरुद्ध
थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मोहभट्ठा पारा नेवरा, पुरानी बस्ती तिल्दा, सासाहोली एवं ग्राम टंडवा में विवाद एवं मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। समझाइश के बावजूद आरोपियों द्वारा शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करने पर 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
🔹 05 माह से फरार 02 आरोपी गिरफ्तार
अपराध क्रमांक 554/2026 (धारा 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस) के तहत दर्ज प्रकरण में गणेश विसर्जन 2025 के दौरान मारपीट व धमकी के आरोप में फरार चल रहे विवेक वर्मा एवं योगेश सेन को 23 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

🔹 07 वारंटी गिरफ्तार
न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाकर 07 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी को जेल दाखिल किया गया।
🎯 अभियान का उद्देश्य
होली पर्व के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना एवं क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना।








