
संपादक धीरेंद्र कुमार जायसवाल/पोड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 किलो चांदी, लैपटॉप-मोबाइल सहित चोरी का माल बरामद
सादी वर्दी, सटीक सूचना और बड़ी बरामदगी—पोड़ी पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गिरोह को दबोचा
एमसीबी/पोड़ी। दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार की रिपोर्ट पर थाना पोड़ी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रात्रि में घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी किए जाने की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी के मार्गदर्शन तथा पुष्पेंद्र नायक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमसीबी एवं दीपिका मिंज, सी.एस.पी. चिरमिरी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामद मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केराडोल बस्ती, पोड़ी में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम सादे कपड़ों में उनके निवास की ओर रवाना हुई, जहां तीनों आरोपी झरिया देसमुख के घर के पास बैठे मिले। पुलिस को देखकर वे मौके से फरार हो गए, किंतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर तीनों को पकड़ लिया गया।

हिकमत-अमली एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी सौरभ सरकार के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके द्वारा छिपाकर रखे गए स्थानों से निम्न सामग्री बरामद की गई—
01 नीले रंग का सूटकेस01
02 क्रीम रंग का सूटकेस01
03 लैपटॉप02नग
04 मोबाइल फोन04नग
05पीतल की थालियाँ03नग
06सोने-चांदी के जेवर एवं सिक्के जुमला (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)।
सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद
इसी प्रकरण में चोरी के सामान की बरामदगी के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग से लगी छोटी टेकरी क्षेत्र में सर्चिंग के समय निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय को पुरानी साड़ी में लिपटी एक वजनदार पोटली मिली।
पोटली खोलने पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक झोला प्राप्त हुआ, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर पाए गए। इस संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 106 BNSS के तहत गवाहों के समक्ष चांदी के जेवर जप्त किए गए।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एमसीबी द्वारा पोड़ी पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।








