
🕵️♂️ संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल “ऑपरेशन निश्चय” में बड़ी सफलता – गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार!
रायपुर, 3 नवम्बर 2025।
नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में गांजा की अवैध तस्करी करते तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
टीम ने कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास नाकेबंदी कर पल्सर बाइक में सवार तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। उनके बैग से कुल 10.629 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसके साथ ही पल्सर मोटरसाइकिल (सीजी 04 एमडी 3452) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग ₹2,10,000/- आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
🚨 गिरफ्तार आरोपी –
1️⃣ राजेश यादव, पिता जगन्नाथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी तेजपुर, धरमजयगढ़ (रायगढ़)।
2️⃣ परमेश्वर सेन, पिता सीताराम सेन, उम्र 34 वर्ष, निवासी रामनगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
3️⃣ हिरेन्द्र निषाद, पिता राधाकृष्ण निषाद, उम्र 41 वर्ष, निवासी कोहका, तिल्दा-नेवरा।
👮♂️ पुलिस की कार्रवाई में शामिल अधिकारी –
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा),
निरीक्षक परेश पाण्डेय (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी),
उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, पी.आर. साहू,
सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश नारायण पात्रे,
तथा थाना तिल्दा नेवरा से जालम साहू, संदीप सिंह, कुलदीपक वर्मा, किशोर शर्मा और मधुसूदन वर्मा की रही अहम भूमिका।
📢 वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन –
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश में चलाया जा रहा यह अभियान मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है।
✍️ (समाजिक संदेश):
“नशे की लत जो लग जाए, जिंदगी हो जाती जंजीर,
पुलिस का ‘निश्चय’ है अब, बच नहीं पाए कोई तस्कर-शमशीर!”















