
🚨 जिन पर चली थीं गोलियां… वही बने पुलिस की गोलियों का निशाना!
🚨 सुल्तानपुर में मुठभेड़: फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली
सुल्तानपुर। कादीपुर में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पैरों में पुलिस की जवाबी फायरिंग से गोली लगी है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
📌 क्या है मामला:
30 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे कादीपुर चौराहे पर दो पक्षों में विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी में उज्जवल सिंह (27), नईम अहमद (34) और एहसान (19) घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
📌 किसके खिलाफ दर्ज हुआ केस:
घटना के बाद पीड़िता आसमा पत्नी शरीफ (निवासी गोपालपुर नमाजगढ़) की तहरीर पर पुलिस ने
अंकित सिंह (28)/ शनि सिंह (29)/ राहुल राजपूत (30)/व दो अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
📌 कैसे हुई मुठभेड़:
गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने मंगलवार रात घेराबंदी की। तभी आरोपी भागने की फिराक में पुलिस से भिड़ गए और फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी अंकित सिंह और राहुल राजपूत के पैर में गोली लगी।
📌 मौके पर हालात:
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
वर्तमान में कादीपुर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।