
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ साहू संघ सरारीडीह परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने डागेश्वर साहू
तिल्दा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ तिल्दा के अंतर्गत परिक्षेत्र साहू संघ सरारीडीह का निर्वाचन संपन्न हुआ।
इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर डागेश्वर साहू (खपरीकला) निर्वाचित हुए। वहीं अन्य पदों पर—
उपाध्यक्ष : अवध राम साहू
महिला उपाध्यक्ष : कुमारी बाई साहू
संगठन सचिव : केशव साहू
संगठन सचिव (महिला) : नंदिनी साहू
निर्वाचन को तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण साहू, उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू, सह सचिव जीवनलाल साहू, डॉ. शिव कुमार साहू, मनीराम साहू, संतोष साहू एवं त्रिलोचन साहू ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में संपन्न कराया।
इस अवसर पर शत्रुहन साहू, बेनीराम साहू, बद्री साहू, विजय साहू (छपोरा), बसंत साहू, बलराम साहू, रामेश्वर गिरवर, फगवा राम साहू, अभय राम, भागबली साहू, झग्गर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इस निर्वाचन में 99 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डागेश्वर साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।