
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ “पूर्व प्राचार्या ने जन्मदिन पर किया स्कूलों में बच्चों के लिए खास काम! 🎂🎉 #खुशियांबांटो”
कलेक्टर महोदय के ड्रीम प्रोजेक्ट “आओ खुशियां बांटे” के अंतर्गत, जनरल नर्सिंग कॉलेज (तिल्दा मिशन हॉस्पिटल) की पूर्व प्राचार्या श्रीमती सुभाषनी गिडियन ने अपने जन्मदिन पर RRV नेवरा क्रमांक 01, बांस टाल स्कूल और हेमू कालाणी स्कूल में बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया।
जन्मदिन के मौके पर केक काटकर उनका यह विशेष दिन मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, प्राचार्य डॉ. राजेश चंदानी, समन्वयक विनोद वर्मा, SMC अध्यक्ष तिजन नौरंगे, स्कूल स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उन्हें शाल और गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दीं।
सुभाषनी गिडियन ने बच्चों के बैठने की सुविधा के लिए दो बड़े मैट भी दान किए। उनके इस पुण्य कार्य के लिए शालेय परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शाल देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।