
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ ♿ बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए तिल्दा नेवरा में 4 सितंबर को पंजीयन शिविर
📍 तिल्दा नेवरा, 3 सितंबर
जनपद पंचायत तिल्दा एवं नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा है।
📅 तारीख – 04 सितंबर 2025
⏰ समय – सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
🏢 स्थान – अंबेडकर भवन, सासा होली, तिल्दा नेवरा
👉 शिविर में भारत सरकार की ADIP योजना व राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत
👴🏻 वरिष्ठ नागरिकों और ♿ दिव्यांगजनों का निःशुल्क पंजीयन
🦽 आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण
🪪 आधार कार्ड, 💳 आयुष्मान कार्ड व ♿ दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण की सुविधा उपलब्ध होगी।
📢 प्रशासन की अपील –
सभी पात्र लोग आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ शिविर में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठाएँ और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाएँ।
✨ लाभार्थियों को अवश्य सूचित करें ताकि कोई भी इस योजना से वंचित न रहे।















