
ब्लॉक रिपोर्टर अनिल कुमार भट्ट- आज दिनांक 09/04/2025 को ग्राम बिलाड़ी में एक दुखद घटना घटी है। एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।
बिलाड़ी- संतोष निषाद, पिता कोदू राम निषाद, जिसकी उम्र 50 वर्ष था, ने रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने घर के सामने बाड़ी में आम पेड़ पर फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी का कार्य करता था और अपने परिवार का मुखिया था।
रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी। फांसी का कारण अभी अज्ञात है।
सुबह होते ही आस-पास के लोगों ने इसे देखा और गांव में हल्ला मच गया। परिवारजन सदमे में आ गए। सरपंच और जनपद सदस्य को सूचना दी गई।
सरपंच, उपसरपंच और जनपद सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए तिल्दा सीएचसी भेज दिया गया है।
धन्यवाद इस वीडियो को देखने के लिए। कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।