
दिव्यांग जहां को समर्पित सक्षम जिला जांजगीर चांपा द्वारा दिव्यांगों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जिला उपमुख्यालय चांपा- 16 मार्च को प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर चांपा में दिव्यांगों को उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें शिरकत करते हुए गायत्री परिवार के प्रशिक्षक हेम लता साहू, मोहन लाल साहू द्वारा दिव्यांगों को वाशिंग पाउडर, पियर्स साबुन, व्हाइट फिनायल, पीड़ा हारी बाम जैसे रोजमर्रा की वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, इसके पूर्व मुख्य अभ्यागत सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय संयोजक श्री राम राजवाड़े द्वारा संत सूर दास के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, सक्षम जांजगीर चांपा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल किशोर कौशिक ने संगठन मंत्र का पठन किया, अतिथियों का परिचय देते हुए उनका तिलक लगाकर स्वागत सक्षम जिला जांजगीर चाम्पा कोषाध्यछ श्री गणेश सराफ द्वारा किया गया,दोपहर 2.00 बजे तक प्रथम सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्पादों को बनाने की विधि से लेकर उन्हें बाजार में विक्रय करने तक की जानकारी प्रदान की गई, दोपहर 2 बजे भोजन मंत्र के बाद सभी ने भोजन का आनंद लिया, अपराह्न 2.45 बजे से द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सक्षम जिला जांजगीर चांपा के संरक्षक सदस्य अनिल सोनी जी एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के उप संचालक संतोष शुक्ला का तिलक लगा कर स्वागत किया गया, श्रीराम राजवाड़े द्वारा संतोष शुक्ला का श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया, शुक्ला ने प्रशिक्षण में उपस्थित दिव्यांग जन को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए स्वरोजगार प्रारंभ करने आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रक्रिया से अवगत कराया, कमला सोनी एवं छाया डड़सेना ने सक्षम गीत प्रस्तुत किया, श्रीराम राजवाड़े ने सक्षम के प्रमुख कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सक्षम एक राष्ट्रीय सेवा संस्थान है जो दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु प्रयासरत है,समय समय पर रक्त दान, नेत्र दान, देह दान जैसे पुनीत कार्य करने हेतु जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। विगत माह जनवरी 2025 से फरवरी 2025 में लगभग 53 दिनों तक प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित नेत्र कुम्भ में सक्षम के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी महती सेवाएं दी, उल्लेखनीय है कि नेत्र कुम्भ में 2 लाख से अधिक लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच कर 1 लाख 55 हजार से अधिक भाई बहनों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाएं वितरण किए गए,17 हजार से अधिक लोगों के मोतिया बिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया, उन्होंने वर्तमान में सक्षम जिला जांजगीर चांपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसी प्रकार दिव्यांगों के हित के लिए कार्य करने हेतु आह्वान किया। संरक्षक सदस्य अनिल सोनी ने दिव्यांगों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु अपनी सहमति दी, कार्यक्रम में पूरे समय शासकीय एम एम आर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने दिव्यांगों को सहायता प्रदान किया, सक्षम जिला जांजगीर चांपा की अध्यच्छा अनुराधा राठौर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए हुए दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षकों , जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रगण,सक्षम के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से लगभग 39प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया इनमें 17 दिव्यागजन 22 सामान्य थे, सक्षम के कार्यकर्ता गण एवं अतिथियों सहित लगभग 58 लोगों की उपस्थिति रही, सक्षम जिला जांजगीर चांपा के कार्यकर्ताओं पायल डडसेना, रजनी सराफ, रानी, चंद्र कांत देवांगन, पुरुषोत्तम साहू, राजेंद्र कुमार बेहरा, विजय सूर्यवंशी, गुलाब आदि ने सक्रिय योगदान दिया, कार्यक्रम का संचालन सक्षम जिला जांजगीर चांपा के सचिव डॉक्टर संतोष सोनी ने किया, अंत में शांति मंत्र के सामूहिक पठन के साथ सक्षम के सभी सदस्य एवं दिव्यांग भाई एवं बहनों दवारा एक दूसरे को तिलक लगा कर होली मिलन उत्सव मनाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।