
तिल्दा नेवरा के नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्ड 3 के निर्दलीय प्रत्याशी की आंधी में भाजपा प्रत्याशी का सूपड़ा साफ हो गया है।
साल 2019 में हुए चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 3 में निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद कुमार लालवानी, जिसे सभी बब्बन के नाम से जानते हैं, ने भाजपा के 15 वर्षों के वनवास को समाप्त कर दिया है।
बब्बन ने भाजपा प्रत्याशी रवि सेन को 503 वोट से मात देकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत साबित हुई है।
तिल्दा नेवरा के 22 वार्डों में से बब्बन की यह जीत काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए कृतसंकल्प हैं। पानी, नाली, सड़क, साफ-सफाई और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बब्बन ने अवैध कॉलोनियों की समस्या की ओर भी इशारा किया, जहां नाली को बंद कर दिया गया है। अगस्त 2024 में 40 से अधिक मकान पूरी तरह से डूब गए थे, और कई कच्चे मकान पानी के रुकने से गिरकर टूट गए।
बब्बन ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके वार्ड में ऐसी परेशानियों के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
धन्यवाद इस खबर को पढ़ने के लिए! कृपया हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट करें।











