संवाददाता हरिराम देवांगन
पालिका अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार प्रदीप नामदेव को मिल रहा अपार जन समर्थन।
नगर पदयात्रा कर समर्थन की अपील।
जांजगीर-चांपा- नगर के चुनावी माहौल में, चांपा पालिका क्षेत्र में आगामी 11 फरवरी को नगरी निकाय चुनाव संपन्न होने जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान का दिन निकट आ रहा है, प्रदीप नामदेव नगर भ्रमण कर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
वे घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। प्रदीप नामदेव पहले भी चांपा पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं, और उनके कार्यकाल के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की गई थीं।
इसी आधार पर, वे विकास कार्यों के बल पर आम मतदाताओं और समर्थकों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। नगर की सभी गली, चौक और चौराहे रंग-बिरंगी प्रचार सामग्रियों से सज गए हैं।
इस बार पार्षदों के साथ अध्यक्ष पद के लिए भी जनता को मतदान करने का अवसर मिल रहा है। ऐसे में, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ते माहौल को देखकर उम्मीदवार और उनके समर्थक जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
आपका समर्थन ही प्रदीप नामदेव को सफलता की ओर ले जाएगा।
इस खबर को पढ़ने के लिए धन्यवाद। हमारे चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट करना न भूलें!











