
हथबंद- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद के छात्र दुर्गेश कुशवाह का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत विकास समिति की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
दुर्गेश, जो कक्षा नवमी के छात्र हैं, ने स्कूल गेम्स फेडरेशन के तहत छत्तीसगढ़ की ओर से नेशनल एथलेटिक्स इवेंट्स में भाग लिया। उन्होंने हाई जंप में झारखंड रांची में 11 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

उनकी वापसी पर विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शाला समिति अध्यक्ष विद्या वर्मा, उपाध्यक्ष धन्ना निषाद, जीतू निषाद और समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।
सभी ने दुर्गेश को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्रदान किया।