
अवैध राईस इंडस्ट्रीज संचालन के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आज दूसरा दिन!
अवैध अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर अवैध निर्माण व अवैध राईस इंडस्ट्रीज संचालन के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आज दूसरा दिन!
खरोरा- बंगोली के ग्रामीणों ने जीडी राईस एग्रो इंडस्ट्रीज को सरपंच सचिव द्वारा ग्राम सभा के आपत्ति करने के बाद भी ग्राम सभा की अनदेखी करते हुए एनओसी दिए जाने के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को सफल करने में ग्राम सभा अध्यक्ष कुबेर हनुमंता, नरोत्तम शर्मा, हनुमान नायक,डोमार धुरंधर,धर्मेन्द्र बैरागी, गजेन्द्र धुरंधर, मीना साहू, प्रतिभा बैरागी,पूर्णिमा साहू, चंद्रप्रभा शर्मा, नकुल शर्मा, परमेश्वर निर्मलकर, आदित्य बैरागी, याद राम, विनोद निर्मलकर, राजेन्द्र नायक, अश्विनी शर्मा, ललित वर्मा, देवीकांत वर्मा, रामावतार सेन, सुशीत निषाद, विनोद वर्मा, पोषण वर्मा, नरायण वर्मा, राकेश वर्मा,भगवानी खुंटे,राजू खुंटे सहित सैकड़ों किसान मजदूरों और महिलाओं ने उपस्थित होकर प्रमुख भूमिका निभाई है।
दिनांक -09-01-2025 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए निम्न मांग रखी गई :-
1– अवैध अनापत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर अवैध निर्माण को निस्तनाबुत किया जाय।
2– अवैध अनापत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर संचालित जी डी फुड इंडस्ट्रीज बंगोली को पूर्ण रूप से बंद किया जाय।
3– स्कूल ( शासकीय ) भूमि पर किये गये अवैध कब्जा को तत्काल हटाया जाए ।
4– किसानों की सिंचाई हेतु बने टार नाली को बंद किया गया है जिसे चालू किया जाए ताकि सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित हो ।











