
सावन में शिवसेना ने किया प्रसाद वितरण
तिल्दा-नेवरा। सावन मास के पावन पर्व पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) तिल्दा ब्लॉक के शिवसैनिकों ने बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध सोमनाथ धाम में दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों को खीर-पुरी का प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान शिवसैनिकों ने भगवान महादेव से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने तथा देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। सोमनाथ धाम में श्रद्धापूर्वक मनोकामना नारियल भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य नेतृत्व जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदल कुमार सिंग, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव, वीरेंद्र मानिकपुरी एवं जिला सचिव मनोज यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं बलौदा बाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू, महिला सेना प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू, महिला सेना जिला अध्यक्ष सरस्वती साहू, जिला महासचिव एवं तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, जिला कामगार सेना प्रभारी दीपक वर्मा सहित जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कोमल साहू, रेखा साहू, संजू, राजू, पुरुषोत्तम, भूरु यादव, राकेश, जैनबती, चंद्रिका, गौरी, सीता, हेमा, विमला यादव, आरती, निशा, राकेश्वरी, नेहा, छोटी, सोनली, रूबी, दुर्गेश्वरी अगहन सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं महिला सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















