
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, 25 जुलाई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य, राष्ट्रीय एकता और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है, परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा भविष्य में परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।
इधर, इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताया है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। देश के कई हिस्सों में छात्र संगठन अब भी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग कर रहे हैं।
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735















