
कन्नौजिया जायसवाल समाज के गौरव कृष्ण कुमार जायसवाल बने डिप्टी कलेक्टर, बस्तर जिले में मिली पदस्थापना
रायपुर/छत्तीसगढ़। कन्नौजिया जायसवाल समाज के लिए गर्व का विषय है कि कृष्ण कुमार जायसवाल का तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है तथा उनकी पदस्थापना जिला बस्तर में की गई है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के लोगों ने इसे कड़ी मेहनत, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा का परिणाम बताया। कृष्ण कुमार जायसवाल की यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर कन्नौजिया जायसवाल समाज, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार/रायपुर जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार जायसवाल ने कृष्ण कुमार जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति और बस्तर जिले में पदस्थापना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जायसवाल अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कृष्ण कुमार जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।













