
नन्हे हाथों ने रोपे पौधे, वन महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मनेंद्रगढ़। लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल मनेंद्रगढ़ में वन महोत्सव के अवसर पर केजी-2 के नन्हे बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने खुले मैदान में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। किसी ने अकेले तो किसी ने समूह में पौधारोपण कर टीम वर्क की भावना भी दिखाई।

इस दौरान बच्चों ने कहा कि “पेड़ हमारे दोस्त हैं। ये हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ हवा देते हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।” बच्चों की मासूम अपील ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम स्कूल के डायरेक्टर्स मो. फिरोज एवं रूहीन मंसूरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें चीफ लर्निंग ऑफिसर स्मृति गुप्ता, कोऑर्डिनेटर निशि विश्वकर्मा, मैनेजर इलियास खान, शिक्षिकाएं तस्लीम मंसूरी एवं श्रद्धा साव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।













