
अनुसूचित जाति आयोग के पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं से की सौजन्य भेंट
तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे एवं अन्य सदस्यगण ने रायपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
आयोग के पदाधिकारियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात कर आयोग की भावी कार्ययोजना एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने कहा कि उन्हें संगठन के वरिष्ठ नेताओं का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे, खरोरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी, सरपंच संघ तिल्दा के पूर्व अध्यक्ष मिथलेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।













