
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ परलकोट क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जेल भेजे गए!
कांकेर। परलकोट क्षेत्र के पखांजूर में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तहसीलदार पखांजूर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
📌 मुख्य बिंदु:
ग्राम पीव्ही-127 अनुपपुर में रह रहे प्रशांत बैरागी (65 वर्ष) और उसका पुत्र सुकृति बैरागी (28 वर्ष) वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे थे।
आरोपियों ने तहसील न्यायालय को गुमराह कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश भी की।
थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 148/2025 दर्ज कर विवेचना की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलेसेला के निर्देशन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों का वीजा भी जब्त किया है।
फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।