
✍️ ब्यूरो चीफ – हरि देवांगन/ फांसी का फंदा कर रहा सौ सवाल ❓
📍 जिला उपमुख्यालय – चांपा
नगर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 50 से भी अधिक CCTV कैमरे 📹 नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे हुए हैं, परंतु अपराध की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
👉 बताया जाता है कि बीती रात संजय नगर में एक पत्नी ने स्वयं अपने पति की हत्या कर पुलिस को सूचना दी थी।
👉 वहीं आज सुबह हसदेव नदी किनारे श्मशान घाट की दीवार से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला।
👉 मृतक की पहचान दर्शन (निवासी संजय नगर) के रूप में हुई है।
🗣️ क्षेत्र में चर्चा है कि यह आत्महत्या है या हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश। घटना स्थल देखकर यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि शायद अपराध को छुपाने के लिए इस तरह से लटकाया गया हो।
⚠️ समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुँची थी। फिलहाल मामले की गहन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
📌 CCTV कैमरों पर उठे सवाल
कुछ माह पहले नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 50+ CCTV कैमरे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लगाए गए थे। उद्देश्य था –
👮 अपराधों पर नियंत्रण!
🛑 कानून व्यवस्था को मजबूत करना!
👁️ आम नागरिकों की सुरक्षा!
लेकिन हकीकत यह है कि –
⚔️ मारपीट, हत्या, चोरी, डकैती जैसी घटनाएँ लगातार हो रही हैं।
📹 कैमरों में कैप्चर होने के बावजूद निगरानी और मॉनिटरिंग नहीं की जाती।
🚔 पुलिस प्रशासन जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहा है।
अब सवाल उठ रहे हैं कि –
❓ इतने कैमरों के बाद भी अपराध क्यों नहीं रुक रहे?
❓ क्या CCTV सिर्फ दिखावा है?
❓ जनता की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी?
नगरवासी दहशत और असुरक्षा के बीच जीने को मजबूर हैं।














