
अमित बघेल सहित तीन नेताओं की जमानत पर सांकरा में जश्न
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
धरसींवा (रायपुर ग्रामीण)। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव तथा जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में धरसींवा विधानसभा के ग्राम सांकरा स्थित छत्तीसगढ़ महतारी अंगना बाजार चौक में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती कर आतिशबाजी की तथा ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ और संबंधित नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की जीत बताया।
कार्यक्रम में गोविंद वर्मा, तारण साहू, राजू साहू, उमेश निषाद, लिकेश साहू, भूपेंद्र मनहरे, अखिलेश साहू, गिरधर साहू, तोरण यादव, अजय सिन्हा, मुरारी साहू, ऋषि साहू, अर्जुन देवांगन, सूरज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा उपस्थित रहे।














