
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, राजीव गांधी स्मृति चबूतरे में तोड़फोड़ के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बलौदाबाजार, 20 जुलाई। शहर कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के अध्यक्ष प्रवीण सेन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से सौजन्य मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गार्डन चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के स्मृति चबूतरे को कथित रूप से असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र पहचान एवं उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से यह भी आग्रह किया कि संबंधित विभाग के माध्यम से क्षतिग्रस्त स्मृति चबूतरे की जल्द मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्मृति स्थल की गरिमा बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, प्रभारी महामंत्री छल्ला साहू, शहर महामंत्री नीरज बांधे, मोहन साहू, भेनू प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, पार्षद सुभाष राव, रविंद्र नामदेव, मंडल अध्यक्ष गोल्डी मरईया, शाश्वत यादव, हेमंत ठाकुर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













