
14 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवसेना का 43वां स्थापना दिवस
बलौदाबाजार। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देश पर बलौदाबाजार जिला इकाई की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 जुलाई को प्रदेश कार्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शिवसेना का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शिवसेना के राष्ट्रीय नेताओं एवं सांसदों का जल्द ही छत्तीसगढ़ आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रदेशभर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

बैठक में प्रदेश सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला महासचिव ओंकार वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. एवन टंडन, सचिव दिलीप चतुरे, संगठन मंत्री सुरेंद्र यदु, किसान सेना जिला उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी, भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम पाल, शहर उपाध्यक्ष शैलेश जांगड़े, पलारी ब्लॉक उपाध्यक्ष ओमप्रकाश घृतलहरे, पलारी शहर अध्यक्ष पंकज यादव, महेश सारथी, दिलीप सारथी सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।













