
नकटी गांव मामले को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन
बलौदा बाजार।
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) बलौदा बाजार जिला इकाई ने नकटी गांव में कथित मकान तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में गार्डन चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनहरण साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि नकटी गांव में वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के मकानों को आधी रात में तोड़ा गया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान घरों में मौजूद गौवंश की भी मृत्यु हुई। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
महिला सेना की प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू ने कहा कि प्रभावित परिवार, विशेषकर महिलाएं, कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं और उन्हें शीघ्र राहत मिलनी चाहिए। वहीं जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि गरीबों के आशियाने उजाड़ना उचित नहीं है और सरकार को प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मनहरण साहू, महिला सेना प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, इंदल कुमार सिंह, कोमल साहू, दीपक वर्मा, छोटू यादव, वीरेंद्र मानिकपुरी, सरस्वती साहू, रेखा साहू, भारती धीवर, राजेश्वरी ध्रुव, संगीता वर्मा, श्याम यादव, तीजमत वर्मा, पिंकी, सुशीला ध्रुव सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे














