
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 14.22 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त
तिल्दा-नेवरा/रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.22 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त की है।
आबकारी सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 29 जून 2026 एवं 1 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 17, नेवरा (थाना तिल्दा) निवासी गौरी ध्रुव, पति कमलेश ध्रुव के रिहायशी मकान में दबिश देकर 39 पाव देशी मसाला शराब (सुपर-36) बरामद कर जब्त की गई।
दूसरी कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 6, ग्राम भिलौनी (थाना तिल्दा) निवासी मंशाराम बघेल, पिता नरभुवन बघेल के मकान की बाड़ी में खड़ी होंडा एक्टिवा की डिक्की से 40 पाव देशी मसाला शराब (रोमियो) बरामद कर जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण का पंजीयन आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा (वृत्त तिल्दा) द्वारा किया गया। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।














