
“मजदूर की मौत के बाद गेट पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप”
हरि ओम विश्वकर्मा की रिपोर्ट
बलौदाबाजार।
जिले के रावन स्थित UltraTech Cement संयंत्र में एक बार फिर कार्य के दौरान मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जहां एक मजदूर काम के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भानू ध्रुव निवासी ग्राम पंचायत नवापारा, थाना सुहेला के रूप में हुई है, जो विशाल इलेक्ट्रिकल के अंतर्गत ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है और पूछताछ करने पर टालमटोल किया जा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि मजदूर को इलाज के लिए रायपुर के बड़े अस्पताल भेजा गया था।
घटना के बाद मृतक के परिजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में प्लांट गेट के बाहर एकत्र हो गए हैं और उचित मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
⚠️ हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
👉 ऐसी ही जनहित और मजदूरों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Jay Johar CG News | खबर सच की जड़ तक














