
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ मजदूरों की जीत: सभी महिला-पुरुष श्रमिकों को मिला काम, धरना समाप्त
पटाखे फूटे, मिठाइयां बंटी—श्रम विभाग की जांच के बाद बना सहमति का रास्ता
तिल्दा (जिला रायपुर)
धान संग्रहण केंद्र तिल्दा में चल रहे श्रमिक आंदोलन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। खबर के असर और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सभी महिला एवं पुरुष श्रमिकों को पुनः काम पर रखा गया, जिसके साथ ही धरना पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।
समाधान की घोषणा होते ही श्रमिकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। श्रमिकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, वहीं सभी श्रमिक तुरंत काम में जुट गए।
इस दौरान श्रमिकों ने श्रम विभाग से जांच के लिए पहुंचे लेबर इंस्पेक्टर सियाराम पटेल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और निष्पक्ष जांच व त्वरित समन्वय के लिए धन्यवाद दिया।
श्रमिकों ने तत्काल कार्रवाई के लिए एसडीएम आशुतोष देवांगन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके हस्तक्षेप से मामला शीघ्र सुलझ सका।
साथ ही तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को भी सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया गया।

श्रमिकों ने निष्पक्ष कवरेज और हर कदम पर साथ देने के लिए दैनिक केसरिया हिंदुस्तान तथा जय जोहार सीजी न्यूज़ के संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। श्रमिकों का कहना है कि मीडिया की सक्रिय भूमिका से ही उनकी आवाज़ समय पर प्रशासन तक पहुंची और न्याय मिला।
श्रमिकों ने भरोसा जताया कि आगे भी वे शांतिपूर्ण और सम्मानजनक वातावरण में काम करेंगे और किसी भी समस्या का समाधान संवाद व कानून के दायरे में किया जाएगा।








