
🚨 संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ धान चोरी के चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
धान संग्रहण केन्द्र कोहका से चोरी की गई 30 बोरी धान सहित पिकअप वाहन जप्त
तिल्दा नेवरा। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धान संग्रहण केन्द्र कोहका के फड़ क्रमांक 03 से चोरी हुई 30 बोरी धान की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई धान तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया है।

📋 आरोपियों के नाम व पता –
1️⃣ वेदनारायण यादव पिता अर्जुन यादव, उम्र 21 वर्ष
2️⃣ देवाशीष मानिकपुरी पिता साहेबदास मानिकपुरी, उम्र 23 वर्ष
3️⃣ नितेश निषाद पिता सतीश निषाद, उम्र 22 वर्ष
4️⃣ बुधारू यादव पिता अशोक यादव, उम्र 20 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छ.ग.)
📖 घटना का विवरण :
प्रार्थी संदीप शर्मा द्वारा थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07.10.2025 की रात्रि 11:00 बजे से 08.10.2025 की सुबह 06:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने धान संग्रहण केन्द्र कोहका के फड़ क्रमांक 03 से 30 बोरी धान (प्रति बोरी 40 किलो) जिसकी कीमत लगभग ₹37,200/- है, चोरी कर लिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने जांच प्रारंभ की। मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें चारों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (क्रमांक CG-04 JA 6232) एवं 30 बोरी धान बरामद की गई।
⚖️ अंतिम कार्रवाई :
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड हेतु रवाना किया गया है।
📌 थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा द्वारा बताया गया कि धान चोरी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त को और मजबूत किया जा रहा है।