
तिल्दा-नेवरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न
तिल्दा-नेवरा। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में किसान राइस मिल के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह निर्माण कार्य कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टंकराम वर्मा की घोषणा के अंतर्गत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयास से नगर का चहुंमुखी विकास हो रहा है और आम जनमानस को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनीस ठाकुर, भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी सहित पार्षदगण – रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम, राजकुमार गेंड्रे, धर्मेंद्र डहरिया, डॉ. खुमान वर्मा, नरेंद्र शर्मा तथा पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








