
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/ प्रकाश पाल बने नवापारा हथबंद मंडल के मीडिया प्रभारी
तिल्दा-नेवरा। नवापारा हथबंद भाजपा मंडल में हतबंध निवासी व पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ता प्रकाश पाल को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
प्रकाश पाल ने इस विश्वास और जिम्मेदारी के लिए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलत पाल, तथा विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा के प्रति आभार जताया है।
नियुक्ति की शुभकामनाएँ देने वालों में मूलचंद टंडन, अवध राम ध्रुव, थकेश चतुरे, शंकर ध्रुव, जीतू यादव, धनी राम रजक, जितेंद्र साहू, रवि यदु, ओंकार यादव, संतराम देवदास, नरेश अनंत, भूपेन्द्र पाल, नोहर पाल, संतराम ध्रुव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हैं।