
जर्जर बलौदा बाजार–सुहेला मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का चक्का जाम
जय जोहार सीजी न्यूज़/हरि ओम विश्वकर्मा की रिपोर्ट
अक्टूबर तक काम शुरू करने का आश्वासन
सुहेला/बलौदा बाजार। बलौदा बाजार से सुहेला तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नेतृत्व में सुहेला के छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर एक दिवसीय चक्का जाम एवं धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बलौदा बाजार–सुहेला मार्ग कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। उनका दावा है कि लगभग एक वर्ष पहले राज्य सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों के अनुसार खराब सड़क के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की जान भी जा चुकी है। उनका यह भी कहना है कि पूर्व में कई बार शासन-प्रशासन को आवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु, जेसीपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यदु, सीकेएस अध्यक्ष सनत यदु, जेसीपी उपाध्यक्ष लीलेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष मुकेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लेखराम वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, ग्राम अध्यक्ष परसराम पाल, जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, संगठन मंत्री विनोद वर्मा, तोरण निषाद, रंजना ध्रुव, सतीष यादव, राजपाल यादव, दिनेश साहू, महिला सेना एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिसमें प्रदर्शन के दौरान शिवसेना की ओर से प्रदेश सचिव एवं बलौदा बाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य इंदल कुमार सिंह, कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव, पंकज निषाद, घनाराम साहू, मिथलेश साहू और नरेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान सुहेला तहसीलदार, थाना प्रभारी (टीआई) तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अक्टूबर माह से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।













