
बलौदाबाजार
जिले में बड़े-बड़े सीमेंट संयंत्र औद्योगिक कल कारखाने हैं मगर यहां पर आए दिन मजदूरों के साथ खिलवाड़ और अभद्र व्यवहार जैसे कारनामा देखने सुनने पढ़ने को मिलते रहता है मगर अब तो अती हो गई की कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है वहां पर सुरक्षा उपकरणों को लेकर भी बात सामने आई है जिससे आज एक व्यस्क की मृत्यु हो गई और आज पूरा क्षेत्र शोकाकुल अवस्था में है जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने थानेदार को लिखित पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने कंपनी प्रबंधन के और प्लांट प्रबंधन के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है उन्होंने आवेदन में लिखा है कि हेमप्रकाश खुंटे पिता जग्गुप्रसाद खुंटे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम करमदा थाना बलौदाबाजार का रहने वाला था जो कि अडानी सीमेंट रवान में नारायण प्रसाद वर्मा ठेकेदार श्रमिक के रूप में कार्यरत् था। दिनांक 08.06.2026 को अपने काम पर गया था जिनके ड्यूटी 9वें मंजील पर लगा था। टी-टाईम के समय अपनी मोबाईल भूल जाने के कारण अपना गांव गया था और टी-टाईम समाप्त होने से पहले अपने ड्यूटी पर आ गया जिनका सबुत मेन गेट के कैमरे में है एवं पंचिंग भी किया है। तत्पश्चात लाईन 2 की प्री हीटर में जाकर पुनः अपना काम चालू कर लिया था। कुछ समय पश्चात सुरक्षा मानको के अभाव में गिरकर मर गया जिसकी सूचना उसके साथी अजय कुमार ने फोन करके मृतक के पिता जग्गुप्रसाद खुंटे को दिया। जग्गुप्रसाद खुंटे सहपरिवार कारखाना के मुख्य द्वार पर पहुंचे और अपने पुत्र से मिलाने का अनुनय विनय करते रहे। गेट के सुरक्षा कर्मियों ने मिलने नहीं दिया। रोते तड़पते गेट पर पड़े रहे इस बीच प्रबंधन के लोगो ने परिवार के लोगों को बगर जानकारी दिये रायपुर ईलाज के बहाने ले गये।
बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में श्रमिकों के लिए अस्पताल है यहां प्रारंभिक ईलाज हेतु नहीं ले गये और मृतक के परिवार को अभी तक सूचना नहीं दी गयी और उनको गुमराह किया जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुये कंपनी प्रबंधन के.के. दुबे एचआर क्लस्टर हेड एवं प्लांट प्रबंधक शांति रंजन तिर्की के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा कंपनी प्रबंधन से
1.60 लाख का मुआवज़ा दिया जाए
2. उनके घर के एक सदस्य को स्थायी रोजगार दिया जाए की मांग की हैं।














