
भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संदीप कोसले
बलौदाबाजार। भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ संगठन में संदीप कोसले को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष किशोर नंवरगे की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।
बताया गया कि संदीप कोसले लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। बलौदाबाजार जिले में उनकी सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी भी संगठन में नए नेतृत्व के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और संगठन की योजनाओं को गति मिलती है। संदीप कोसले की नियुक्ति से जिले सहित प्रदेशभर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संदीप कोसले को समाज के होनहार युवाओं में गिना जाता है और बड़ी संख्या में युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन को उम्मीद है कि वे भीम क्रांतिवीर छत्तीसगढ़ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष किशोर नंवरगे, गोपी बंदे, मनीष घृतलहरे एवं डिकेशवर घृतलहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए संदीप कोसले को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल














