
मस्तूरी में जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन
मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, वार्ड पंच संजय सूर्यवंशी, अमित रजक, रामा टंडन, सीना यादव, ललन सूर्यवंशी, मनहरण यादव, दिलहरण रजक, तापस गुप्ता, माधव साहू, योगेश सूर्यवंशी एवं दशरथ साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और पाइपलाइन विस्तार कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।

वहीं ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें बेहतर जल सुविधा का लाभ मिलेगा और पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।
संवाददाता रामगोपाल जायसवाल














